फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की भर्ती की सूचना पर उमड़ पड़े युवा

Mon, 08 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत । जेवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर रविवार को होनी वाली दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की भर्ती रदद कर दी। इससे पहले भर्ती की सूचना पर सुबह से ही मैदान पर युवाओं की भीड़ उमड़ी, लेकिन जब युवाओं को भर्ती रद्द होने की जानकारी मिली तो उन्होंने आक्रोश जताया। उन्होंने  जल्द ही बड़ौत में भर्ती कराने की मांग की।
विज्ञापन


  उल्लेखनीय है कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस के डीजीपी चयन विश्वास विश्नाई ने जेवी डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान एसडीएम दीपाली कौशिक, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार, जेवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह आदि रहे थे। डीजीपी ने बताया था सात मई को कॉलेज के मैदान पर दिल्ली-पुलिस के कांस्टेबिल की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी सूचना पर रविवार को बागपत समेत अन्य जिलों के काफी संख्या में युवा सुबह से कॉलेज के मैदान पर पहुंचने शुरू हो गए। 

 घंटों तक युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार भी किया, लेकिन जब उन्हें पता चला बड़ौत में होने वाली भर्ती फिलहाल के लिए रदद कर दी है तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने हंगामा किया। युवाओं ने मैदान पर जल्द ही दिल्ली पुलिस की भर्ती कराने की मांग की। इस मौके पर कुनाल, दीपक, संजय, राजेश, सुमित, पंकज,  नवीन, उधम, जयवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें