फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस भर्ती शुरू होगी एक जून से

Wed, 31 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में सोमवार से शुरू होने वाली दिल्ली पुलिस की भर्ती जहां पहले दिन बारिश के कारण रद्द रही। वहीं दूसरे दिन भी मैदान का पानी नहीं सूखने के चलते भर्ती रद्द रही। सूत्रों के अनुसार पहली जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से जनता वैदिक डिग्री के मैदान पर दिल्ली पुलिस की भर्ती शुरू होने वाली थी। भर्ती प्रक्रिया कराने के लिए कॉलेज के मैदान पर शनिवार को ही सैकड़ों पुलिस कर्मी पहुंच गए थे। जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूर्ण की थी।

सोमवार की सुबह जैसे ही ऑनलाइन आवेदन करने वाले करीबन 1500 युवकों को भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाया और चेकिंग के लिए उन्हें सुबह 4 बजे लाइन में खड़ा किया। वहीं अचानक शुरू हुई बारिश के कारण पहले दिन की भर्ती रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी मैदान में बारिश का पानी नहीं सूखने के चलते भर्ती रद्द करानी पड़ी। दिल्ली पुलिस के एसीपी अशोक त्यागी के अनुसार अब दोबारा से पहली जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें