बिनौली। थाना क्षेत्र के दादरी निवासी युवक ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही पर तमंचा दिखाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही थाने पर नामजद तहरीर देकर करवाई की मांग की
दादरी गांव निवासी गौरव पुत्र तिलकराम ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेतों से कार्य करके घर आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक दिल्ली पुलिस में कार्यरत युवक ने उसे अपने घर के सामने रोक लिया और उस पर अपने पोपलर के पेड़ तोड़ने का आरोप लगाते हुए हाथ में तमंचा लेकर उसके साथ गाली गलौज की। साथ ही धक्का-मुक्की कर मारपीट करने, जबरन अपने घर में खींचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।