बागपत। चौगामा क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने इकोनामिक कॉरिडोर में सूजती दोघट मार्ग पर कट के लिए प्रयास करने पर आभार जताया।
चौगामा क्षेत्र के ग्रामीण दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में पुसार चौकी के समीप कट की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने सांसद को मार्ग पर कट दिलवाने और अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा बढ़वाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। सांसद ने एनएचएआई की चेयरमैन अलका उपाध्याय को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर राठी खाप चौधरी बाबा ब्रह्म सिंह राठी, धर्मेंद्र राठी, कृष्ण देव राठी, उदय राठी, अरुण राठी, राहुल राठी, विपिन, मिठ्ठन, अश्विनी, अमित, गुड्डू, रविंद्र सिंह, रोहताश, सौरव मौजूद रहे।