दोघट। दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर में जमीन का सही मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह से दिल्ली में मिला।
उन्होंने सांसद से इकॉनोमिक कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण में मुआवजे को लेकर आ रही समस्या का समाधान कराने की मांग की। सांसद ने जल्द ही जिला प्रशासन और सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में रोहताश, राजवीर, राहुल, सोनू, धर्मेंद्र, मास्टर रविंद्र, सौरव, मिट्ठन, विपिन, प्रदीप, बिट्टू, डॉ. अरुण राठी, मोनू, हरवंश, किरतपाल, शौकीन मौजूद रहे।