फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में एलान, अन्याय नहीं होने देंगे, लड़ेंगे इंसाफ की लड़ाई

Sat, 24 Feb 2018 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के निवाड़ा गांव में आयोजित पंचायत में भाग लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यमुना खादर में बवाल के बाद किसानों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में निवाड़ा में किसानों की पंचायत हुई। इसमें पुलिस-प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। किसान हित में एकजुटता और संघर्ष का एलान किया। पूर्व विधायक एवं रालोद के प्रवक्ता चौधरी साहब सिंह ने कहा कि किसानों के साथ ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को मदरसे में चौधरी अकबर अली की अध्यक्षता में पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि गौरीपुर-निवाड़ा के यमुना खादर में पहले पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों पर हमला किया। इसके बाद किसानों पर ही मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। यह अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा।

प्रशासन के इशारे पर उनकी फसल को जबरन उजाड़ दिया । उन्होंने कहा पुलिस-प्रशासन ही माहौल खराब कराना चाह रहा है। किसान एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी। पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह और पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद के बेटे नवाब अहमद हमीद पंचायत में किसानों के बीच पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


रालोद नेताओं ने कहा कि किसानों पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। चेतावनी दी गई कि यदि निर्दोष लोगों को झूठा फंसाया तो आंदोलन किया जाएगा। 

पंचायत में निवाड़ा, बाघू, नौरोजपुर, गौरीपुर, सिसाना, नैथला, निनाना, फैजुल्लापुर, खेड़ा हटाना के किसानों ने भाग लिया। इसमें हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी, अकबर अली, अंगूर, हाजी याकूब, इस्लामुद्दीन, नाजिम, हाजी निजात, रामनिवास, इरशाद, फैजाब, हाजी इकबाल, रिफाकत प्रधान, तौहसिन, अंजुम, पूर्व प्रधान तेज सिंह आदि रहे।

पंचायत का संचालन नौशाद ने किया। उधर, यमुना खादर में जिस जगह खनन के रास्ते को लेकर बवाल हुआ, वहां पर शुक्रवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को निवाड़ा चेक पोस्ट पर लाकर खड़ा किया।

रालोद नेताओं ने कोतवाली प्रभारी को घेरा
बागपत। निवाड़ा में पंचायत के बाद रालोद नेता कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का घेराव किया। मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच की मांग की। पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, नवाब अहमद हमीद, जमीरुद्दीन अब्बासी और निवाड़ा के कुछ ग्रामीण पंचायत के बाद कोतवाली पहुंचे।

कोतवाली प्रभारी का घेराव कर प्रकरण की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने मुकदमे की जानकारी दी। जबकि किसानों ने कहा उन्होंने बृहस्पतिवार की रात में जो तहरीर दी थी, उस पर मुकदमा ही दर्ज नहीं किया  रालोद नेताओं ने कहा कि मुकदमे में निवाड़ा के किसान भी नामजद किए  हैं। इन किसानों के बीच सुलह से भी परहेज नहीं किया जाना चाहिए। किसानों के बीच समझौते का प्रयास होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें