बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में आयोजित पंचायत को संबोधित करते अजय चौहान
- फोटो : BAGHPAT
बागपत में नगर पालिका चुनाव के प्रत्याशी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। एसपीसी कॉलेज में चौधरी प्रेमपाल सिंह चौहान के आह्वान पर राजपूत समाज की पंचायत हुई। जिसमें बागपत बाजार व पुराना कस्बा, पाली, सिसाना और नयागांव के लोग शामिल हुए। पंचायत में मुख्य एजेंडा रहा कि बागपत, पाली, सिसाना, नयागांव से एक ही प्रत्याशी को चुना जाए, जिससे उसे चुनाव लड़ाकर विजय बनाया जाए। इस पर सभी ने हाथ उठाकर सहमति जताई।
पंचायत में कहा कि अब सीमा विस्तार होने पर कुछ बाहरी लोग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और उनका विरोध किया जाएगा। अगर ऐसे बाहरी लोगों की कोई जनप्रतिनिधि पैरवी करता है, तो उसका भी समाज विरोध करेगा।
यह भी पढ़ें: Bijnor: दम तोड़ रहीं प्रतिभाएं, मिनी स्टेडियम में आठ सालों से लटका है ताला, मॉर्निंग वॉक भी नसीब नहीं
अध्यक्षता सिसाना के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह चौहान ने और संचालन डॉ. विरेंद्र राणा ने किया। इस दौरान डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष सतपाल चौहान पाली, प्रबंधक राजेंद्र चौहान सिसाना, अजय चौहान गौरीपुर, प्रहलाद सिंह, चौधरी प्रेमपाल सिंह, अजय चौहान गैस एजेंसी बागपत, उदयराज चौहान, युद्धवीर चौहान, तेजपाल सिंह पाली, तरुण कुमार, भूपेंद्र चौहान, कैलाश चौहान सिसाना, सुखबीर चौहान, नरेंद्र सिंह, सत्ते प्रधान गौरीपुर, नरेंद्र राणा, अनिल चौहान सिसाना, प्रयाण राणा, श्रीनिवास चौहान, यशवीर चौहान उर्फ मिंटू, सुधारस चौहान, राजकुमार आढ़ती, करण सिंह चौहान मौजूद रहे।