बागपत। सरूरपुर के गो आश्रय में पिछले एक सप्ताह में नौ गोवंश की मौत हो चुकी है। ग्रामीण टिंकु, अमित, राजीव व शोभित ने कहा उचित रख रखाव और खानपान के अभाव में आश्रय स्थल में गो वंशों की मौतें हो रही है। उन्होंने प्रशासन से गो आश्रय स्थल में पशुओं का उचित रख रखाव की व्यवस्था कराने की मांग की। सीवीओ हुकुम सिंह ने कहा आश्रय स्थल में कुछ पशु कमजोर है। आश्रय स्थल पर एक दो पशु की मौत की सूचना मिली और उन्होंने टीम के साथ पशुओं की जांच कराई। जांच को टीम बनाई। टीम शुक्रवार को पशुओं की जांच करेगी। ग्रामीणों में समन्वय बनाने को बैठक भी की है।