खेकड़ा। जिला कारागार के ऋषिपाल हत्याकांड की विवेचना बृहस्पतिवार को और आगे बढ़ी। विवेचक खेकड़ा इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने जेल की बैरक संख्या 22 में बंद बंदियों से हमले और झगड़े की जानकारी ली। विवेचक ने जेल में पहुंच पांच घंटे से भी अधिक समय तक जेल अधिकारियों, बंदी रक्षकों व बंदियों के बयान दर्ज किए। उधर, ऋषिपाल के परिजन इस घटना के लिए पुलिस और जेल अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने मानवाधिकार आयोग में भी इनकी शिकायत की है।