फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्मशान पर ताला, यमुना किनारे अंतिम संस्कार, अस्थियां बहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका के कर्मियों की कारगुजारी ऐसी रही कि शहर में बड़ौत रोड निवासी कमलेश देवी (80) की निधन के बाद अंतिम संस्कार की क्रियाएं भी सही से पूरी नहीं हो सकीं। उनका निधन होने पर शव को परिजन श्मशान घाट लेकर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। मजबूरी में यमुना किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ा तो बृहस्पतिवार सुबह यमुना का पानी बढ़ने पर अस्थियां बह गईं।
विज्ञापन

बड़ौत रोड निवासी आरएसएस कार्यकर्ता रजत उपाध्याय की दादी कमलेश देवी का बुधवार को निधन हो गया था। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर पहुंच गए। वहां गेट पर ताला लगा हुआ था। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने के बाद भी ताले की चाबी नहीं मिली तो यमुना किनारे जाकर कमलेश देवी का अंतिम संस्कार कर दिया।
रजत ने बताया कि बुधवार शाम यमुना किनारे जाकर अस्थियां देखकर आए तो वहीं पर थी। वहां बृहस्पतिवार की सुबह पहुंचे तो यमुना का पानी ऊपर तक आया हुआ था और अस्थियां यमुना में बह चुकी थीं। अस्थियां नहीं मिलने पर परिवार वाले परेशान हो गए और काफी देर तक यमुना किनारे कुछ अस्थियां मिलने की आस में उनको तलाश करते रहे। उनका कहना है कि श्मशान घाट पर ताला लगा होने के कारण ऐसा हुआ है और इसकी शिकायत डीएम से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें