बड़ौत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इससे पहले कॉलेजों ने अपनी और बच्चों की तैयारी को और पुख्ता करने के लिए इससे पहले ही छात्रों की प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू कर दी है। यूपीएमएसपी के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए 31669 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 10वीं की परीक्षा के लिए 16086 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 15583 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी छात्रों के लिए काउंसिलिंग भी 20 जनवरी से शुरू होने जा रही है। साथ ही 16 जनवरी से शुरू होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले कॉलेजों ने छात्रों की तैयारी को और अधिक पुख्ता करने के लिए प्री-बोर्ड बृहस्पतिवार से शुरू कर दिए हैं। बच्चों के मन से बोर्ड परीक्षा का फोबिया उतारने के लिए यह काम किया जा रहा है।