बड़ौत अमीनगर सराय रोड स्थित एक फैक्टरी से घर लौट रहे युवक पर तीन-चार युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने फायर झोंककर युवक को मारने का भी प्रयास किया, लेकिन शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले।
इसके बाद घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। इस मामले में पीड़ित ने तीन युवकों को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शाहरुख पुत्र बंदाहसन मोहल्ला पठानकोठ निवासी है। वह सोमवार शाम अमीनगर सराय रोड स्थित एक फैक्टरी से काम करके घर लौट रहा था।
यह भी पढ़ें: गंगा स्नान 2022: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
कुछ दिन पूर्व ही कहासुनी को लेकर तीन-चार युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से गोली चलाकर शाहरुख को मारने का भी प्रयास किया। शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। बाद में घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। इस मामले में घायल शाहरुख ने कोतवाली में तीन युवकों को नामजद कर तहरीर दी। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर मामूली रूप से मारपीट हुई है, गोली मारने वाली घटना नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।