फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मिस्त्री पर कैंची से जानलेवा हमला

विज्ञापन
घायल बिजली मिस्त्री विक्की - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। बिजरौल गांव के जंगल में किसान की ट्यूबवेल की मोटर को ठीक कर घर लौट रहे बिजली मिस्त्री पर कुछ शराबी युवकों ने कैंची से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के परिजनों ने कोतवाली पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

घायल बिजली मिस्त्री विक्की पुत्र ओमवीर बिजरौल गांव का रहने वाला है। बुधवार शाम गांव के ही किसान सतेंद्र की ट्यूबवेल की मोटर सही कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचा तो बाइक पर सवार तीन-चार शराबियों ने उसे रोक लिया और रुपये मांगने लगे। मना करने आरोपियों ने उस पर कैंची से एक के बाद एक वार कर घायल कर दिया। उसके बाद आरोपी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने पुलिस को शिकायत की तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और बताया कि चार दिन पूर्व आरोपियों ने गांव के सुरेंद्र पुत्र तले सिंह व उसके बेटे जतिन को भी फावडे़ से हमला कर घायल कर दिया था। इस संबंध में घायल के परिजनों ने कोतवाली पर तहरीर दी। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें