पहले दिन कई गांवों की टीम ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजरौल गांव स्थित शाहमल इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को डे-नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कई गांवों की टीम ने प्रतिभाग किया और दमखम दिखाया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सोमवार को सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान हरेंद्र पहलवान ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ युवा खेलकूद क्षेत्र में भी अपना कॅरियर बना सकता है। बहुत से युवा खेल कोटे से भर्ती होकर सरकारी विभाग में उच्च पद पर आसीन है। प्रतियोगिता के पहले दिन बामनौली, सिरसली, रंछाड़, बड़ौत, मलकपुर, कंडेरा सहित कई गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन बामनौली की टीम ने रंछाड़ की टीम को 12-9 से हराया। दूसरा मुकाबला बड़ौत व बिजरौल गांव की टीम के बीच खेला गया। बिजरौल गांव की टीम 15-13 से विजयी रही। सोमवार को विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रमेन्द्र, मास्टर बृजराज, अंकित, रविन्द्र कुमार, अरविंद राणा, प्रदीप, प्रमोद का योगदान रहा।