बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। अतिथियों ने मेधावियों को शाबाशी दी।
कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रीती शर्मा ने बताया कि निबंध लेखन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बागपत से सादिया प्रथम, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्रा गरिमा धामा द्वितीय एवं जैन इंटर कॉलेज की हुमा तृतीय रही
स्लोगन प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल की खुशी सिंघल प्रथम, यमुना इंटर कॉलेज की प्रियांशी द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर का अमित तृतीय रहा । पोस्टर प्रतियोगिता में जैन इंटर कॉलेज से निखिल प्रथम, इसी विद्यालय की फराह द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल से तरूषी चौहान और खुशी राज शर्मा तृतीय रही।
वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में यमुना इंटर कॉलेज से शुभम शर्मा प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत से तरन्नुम द्वितीय और वैदिक कन्या इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी से अर्चना वशिष्ठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नीलम शर्मा, राजेश, अंकित शर्मा, अमित धामा मौजूद रहे।