फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईवे पर कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत डिपो के कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना परपहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

लोयन गांव के रहने वाले 65 वर्षीय कृष्णपाल मंगलवार को साइकिल से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए कहीं जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत डिपो के पास कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुजुर्ग की मौत से परिजन गमगीन है। उधर पुलिस ने कार की तलाश में हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मृतक के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें