फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: साइबर ठगों ने बदला वारदात का तरीका, एसपी के सीयूजी नंबर से मैसेज भेज मांगे रुपये, अफसर हैरान

Wed, 22 Mar 2023 10:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : साइबर ठगों ने वारदात का तरीका बदल लिया है। ठगों ने एसपी के सीयूजी नंबर से निजी नंबर पर मैसेज भेजकर रुपये मांगे। यह देखकर अफसर खुद हैरान रह गए।
विज्ञापन
Cyber attack - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में साइबर ठगों ने बुधवार को एसपी, इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस कर्मियों के फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर पैसे मांगने के लिए लोगों को मैसेज किए। एसपी के सीयूजी नंबर से उनके निजी नंबर पर भी मैसेज भेजकर पैसे मांग लिए गए, जिसे देखकर वह खुद हैरान हो गए। एसपी ने व्हाट्सएप पर मैसेज आने पर किसी को पैसे नहीं देने और शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन


साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसमें साइबर ठग तरह-तरह से लोगों से पैसे मांग रहे हैं। बुधवार को साइबर ठगों ने एसपी के सीयूजी नंबर के व्हाट्सएप पर पूर्व एसपी नीरज कुमार जादौन का फोटो लगा हुआ है। उस फोटो को व्हाट्सएप पर लगाकर व एसपी बागपत लिखकर कई इंस्पेक्टर व आम लोगों को पैसे मांगने के लिए मैसेज भेजा।

एसपी का फोटो लगाकर रुपये मांगे जाने पर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए और उन्होंने एसपी को इसकी जानकारी दी। एसओजी टीम में तैनात रहे सिपाही व एक इंस्पेक्टर का फोटो लगाकर भी कई लोगों से रुपये मांगे गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रेमी का मर्डर: धारदार हथियारों से किए वार, हत्या से मचा कोहराम, 14 महीने पहले किया था कोर्ट मैरिज
विज्ञापन


एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि इस तरह से ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। व्हाट्सएप पर कोई मैसेज भेजकर पैसे मांगता है तो पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर लें। इसके साथ ही इस तरह की ठगी के प्रयास के बारे में पुलिस को सूचना दे, जिससे किसी के साथ ठगी नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें: बड़ी परेशानी: दिल्ली रोड का ये हिस्सा पांच महीने तक रहेगा बंद, रैपिड रेल के अफसरों की बैठक में लिया गया निर्णय

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें