फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भोले बाबा में आस्था होने पर इनाम हरिद्वार से लाया कांवड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बामनौली गांव निवासी इनाम कान्हड़ गांव पहुंचा। इनाम ने बताया कि भगवान शिव में आस्था है और इसलिए वह कांवड़ लेकर आया है। बुधवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगा। बामनौली गांव निवासी मौजूदीन का बेटा इनाम सीआरपीएफ में असम में तैनात है। इनाम ने बताया कि उसने अपने हिंदू दोस्तों को कांवड़ लाते देखा है, जिनसे प्रेरित होकर पिछले वर्ष भगवान शिव की कांवड़ लाने का मन बनाया था। फिर श्रावण माह शुरू हुआ तो वह छुट्टी लेकर गांव आया और फिर भगवान शिव की कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार पहुंचा। वहां से कांवड़ लेकर कान्हड़ गांव पहुंचा। वह बुधवार को गांव में पहुंचकर प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करेगा। ग्रामीण बिनौली ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, प्रहलाद सिंह, विरेश तोमर, सत्यम ने बताया कि युवक का मंदिर में पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा और युवक हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए मिशाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें