फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट में गैर जनपदों को भी रोशन कर रही सीटीआर वर्कशाप

विज्ञापन
विज्ञापन
- भेजे गए सैकड़ों ट्रांसफार्मर, छुट्टी के दिन में खुली रहती है सीटीआर
विज्ञापन

- वीडियो क्रान्फेसिंग में ऊर्जा मंत्री ने एसडीओ के कार्य की सराहना की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। देश में फैली कोरोना महामारी के बीच जनपद हीं नहीं अन्य जनपदों में बिजली पहुंचाने का श्रेय नगर की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप को जाता है। अब तक यहां से सैकड़ों विद्युत ट्रांसफार्मर अन्य जनपदों में भिजवाए जा चुके हैं। नतीजन शनिवार को संपन्न हुई वीडियो क्रान्फेंसिग में ऊर्जा मंत्री ने सीटीआर वर्कशाप पर तैनात एसडीओ के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप से जनपद के 180 से अधिक गांवों जुड़े हैं। जिनमें फुंके विद्युत ट्रांसफार्मरों को बदलने का जिम्मा यहां का है। यहां पर एसडीओ प्रवेश गिरि तैनात हैं। कोरोना संकट में घरों में कैद लोगों को बिजली सप्लाई पहुंचाने के लिए एसडीओ प्रवेश गिरि सीटीआर कर्मचारियों के साथ छुटिटयों में भी काम कर रहे है। यही कारण रहा कि अब सीटीआर पर सैकड़ों विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध है। इतना ही नहीं पिछले तीन माह से यहां थानाभवन, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गजरौला, बुलंदशहर आदि जगहों में भी ट्रांसफार्मर सप्लाई की जा रही है। अब फिर सीटीआर से शनिवार को मुजफ्फरनगर 60, थानाभवन 14, बुलंदशहर 17 सहित थानाभवन, बुलंदशहर व अमरोहा तकरीबन 80 से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर भेजे गए हैं। शनिवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वीडियो क्रान्फेसिंग से एसडीओ के कार्य की प्रशंसा करते हुए अन्य एसडीओ व अवर अभियंताओं को सीख लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें