फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 17 गांवों में सीएससी तैयार, पांच को शुभारंभ की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोगों को गांव में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले के 17 गांवों में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के लिए कक्ष बनकर तैयार हो गए हैं। इनके लिए अप्रैल माह में 72 लाख रुपये बजट जारी किया गया था। इनका निर्माण होने के बाद अधिकारी पांच जनवरी को उद्घाटन की तैयारी कर रहे हैं, जिसके बाद ग्रामीणों को काफी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों को गांव में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम किया जा रहा है। जिले की 18 ग्राम पंचायतों का सीएससी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चयन किया गया, जिसके लिए शासन ने अप्रैल माह में 72 लााख रुपये बजट जारी किया। इसके बाद जमीन चिह्नित कर चार-चार लाख रुपये से गांवों में सीएससी का निर्माण कराया गया, जिसमें से 17 गांवों में सीएससी कक्ष बनकर तैयार हो गए हैं, जबकि लोयन गांव में निर्माण कार्य चल रहा है। सीएससी के लिए कक्षों का निर्माण पूर्ण होने के बाद अधिकारी पांच जनवरी को शुभारंभ कराने की तैयारी में जुट गए हैं।
-
इन गांवों में शुरू होंगे सीएससी केंद्र
बागपत जिले के चौहल्दा, अहैड़ा, फैजुल्लापुर, गुंगाखेड़ी, शाहपुर बड़ौली, बिनौली, बरनावा, मुज्जफरपुर कनवाड़ा, शेरपुर, ककड़ीपुर, हरचंदपुर, महरमपुर, निरौजपुर एम्मा, अमीपुर बालैनी, पाुरा महादेव, घटौली, अब्दुल्लापुर मेवला गांव में सीएससी केंद्रों के लिए कक्ष बनकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


गांव में ही करा सकेंगे ऑनलाइन काम
ग्रामीणों को ऑनलाइन काम कराने के लिए कई किलोमीटर दूर दूसरे गांव या फिर कस्बे में जाना पड़ता है। सीएससी केंद्र शुरू होने के बाद ग्रामीणों को राहत मिलेगी और ऑनलाइन फार्म भरने, आय, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्रों के आवेदन, ऑनलाइन रुपये भेजने समेत अन्य कार्य गांव में ही करा सकेंगे।
-
गांवों में सीएससी के लिए कक्ष बनकर तैयार हो गए हैं, जिनके लिए ऑपरेटरों को प्रमाणपत्र जारी होते ही पांच जनवरी को केंद्रों का शुभारंभ कर दिया जागा। जिससे ग्रामीणों को ऑनलाइन कार्य कराने की सुविधा गांव में ही मिलेगी। - अमित त्यागी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें