फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत और मलकपुर मिल का पेराई सत्र पूरा, तीन दिन बाद बंद होगी रमाला मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद बंद होगी रमाला मिल
विज्ञापन

जनपद की तीनों मिलों पर किसानों के 583 करोड़ बकाया, मलकपुर मिल ने नहीं किया सत्र के एक रुपये का भी भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले की बागपत और मलकपुर शुगर मिल का पेराई सत्र पूरा हो गया है। तीन दिन बाद रमाला मिल भी बंद हो जाएगी। बागपत की तीनों मिलों पर किसानों का 583 करोड़ रुपये बकाया हैं। मलकपुर मिल ने इस सत्र के एक रुपये के बकाए का भी भुगतान नहीं किया है।
जिले की तीनों शुगर मिल पर 264.39 लाख क्ंिवटल गन्ने की पेराई की गई है। इसमें मलकपुर शुगर मिल में 134.12 लाख क्ंिवटल, बागपत शुगर मिल पर 43.05 लाख क्ंिवटल और रमाला शुगर मिल पर 87.22 लाख क्ंिवटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। बागपत शुगर मिल ने 7568.68 लाख रुपये और 20 हजार 122.55 लाख रुपये का भुगतान किया है। इस सत्र का बागपत शुगर मिल पर किसानों का 53.64 लाख रुपये और रमाला शुगर मिल पर 7866.56 लाख रुपये का बकाया हैं, जबकि मलकपुर शुगर मिल का इस सत्र का 43923.99 लाख रुपये बकाया हैं। मलकपुर शुगर मिल ने इस सत्र के एक रुपये के बकाए का भी भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि मलकपुर व बागपत शुगर मिल का पेराई सत्र समाप्त हो गया है। अगले तीन दिन में रमाला शुगर मिल भी बंद हो जाएगी। मिलों को समय पर किसानों का भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। किसानों के बकाए का भुगतान न कराने पर मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें