फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना एजेंट बनने को उमड़ी भीड़, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/छपरौली। मतगणना एजेंट बनने को शुक्रवार को कलक्ट्रेट और ब्लॉक मुख्यालयों पर काफी भीड़ दिखाई रही। लोग बिना मास्क के सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते दिखाई दिए। छपरौली ब्लॉक मुख्यालय में भी कोरोना गाइडलाइन को लेकर लोगों में बिल्कुल सजगता नजर नहीं आई। कस्बे में खंड विकास कार्यालय पर एजेंटों को परिचय पत्र देने की प्रक्रिया में लोगों ने काउंटर पर भीड़ लगा रखी थी। न तो सभी ने मास्क पहने थे न ही सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा गया। बाजार में भी यही हाल रहा। लॉकडाउन से पहले लोग खरीदारी में जुटे रहे और उन्होंने कोविड-19 के नियमों का कतई भी पालन नहीं किया।
विज्ञापन

मतगणना के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट जरूरी नहीं
बागपत। मतगणना के लिए एजेंटों की कोराना जांच रिपोर्ट अब जरूरी नहीं है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में संशोधन कर दिया है। एजेंटों की मतगणना स्थलों पर ही थर्मल स्क्रीनिंग और तापमान की जांच होगी। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। तभी उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा। इससे पहले कोरोना की जांच कराने को एजेंटों और प्रत्याशियों की भीड़ स्वास्थ्य केंद्रों पर उमड़ रही थी।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें