बड़ौत। कांवड़ियों की हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। आलम यह है कि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों की भीड़ के चलते जीआरपी और रेलवे पुलिस सतर्क होने के साथ हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।
हरिद्वार जाने के लिए कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने कुछ दिन पूर्व कई पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार किया। फिलहाल इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। सहारनपुर और शामली से चलकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। रात को बड़ौत रेलवे स्टेशन से नौ बजकर 40 मिनट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में इतनी अधिक भीड़ है कि यात्रियों को बैठना तो दूर खड़े होकर ही सफर तय करना पड़ रहा है। उधर, जीआरपी और आरपीएफ ने भी चेकिंग अभियान को तेज कर दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर शैलेन्द्र ने बताया कि ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संघन चेंकिग शुरू हो गई है।