बागपत। ईद पर नगर के बाजार गुलजार हो गए। बाजारों में उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंस तार तार कर दी। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना है। पुलिस ने नगर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर गश्त कर लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की चेतावनी दी। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की।
बृहस्पतिवार को नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार, यमुना बाजार, गांधी बाजार में लोगों की काफी भीड़ रही। लोगों में ईद की खरीददारी के लिए उत्साह दिखा। दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। नगर में किरयाना की दुकानों के अलावा, सब्जी और फलों की दुकानों पर भी भीड़ रही।