इमरान ने बताया कि वहां बदमाशों ने नौरोजपुर गांव के मनोज नाम के युवक को लूट के लिए रोका, लेकिन वह भट्ठे में घुस गया। जिससे लूटपाट के बाद कार सवार बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से भाग गए।
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर बाइक और मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंगलवार शाम तक भी जांच के नाम पर मुकदमा दर्ज नहीं किया और वह मामले को दबाने में लगी रही।
सायरन बजाकर लूट करते रहे बदमाश
नौरोजपुर रोड पर जिस जगह लूट की घटना हुई है, वह नेशनल हाईवे से कुछ दूरी पर है। वहां बदमाश अपनी कार में पुलिस का सायरन बजाते रहे और लूट करते रहे। इससे आसपास रहने वाले लोग सोचते रहे कि पुलिस वहां गश्त कर रही है। लेकिन सायरन बजने के बाद भी पुलिस ने वहां जाकर देखने की जरूरत नहीं समझी और इस तरह रात में पुलिस गश्त की पूरी पोल खुल गई।
लूट की घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। अब मामला जानकारी में आने पर कार्रवाई कराई जाएगी और घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी