फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस का सायरन बजाकर लूट करते रहे बदमाश, PRV गश्त की खुली पोल

Tue, 20 Jun 2023 08:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

- नौरोजपुर रोड पर तमंचा दिखाकर कार सवार बदमाशों ने युवक से बाइक और मोबाइल लूटा
- एक अन्य युवक से लूट का प्रयास किया तो वह ईंट भट्ठे के अंदर घुसकर बचा
विज्ञापन
Baghpat police - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में नौरोजपुर गुर्जर रोड पर सोमवार रात कार में सायरन लगाकर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। वहां एक युवक से तमंचा दिखाकर बाइक औऱ मोबाइल फोन लूट लिया गया। जबकि एक अन्य युवक को लूट के लिए रोका गया तो वह पास ही ईंट-भट्ठे में घुस गया। आरोप है कि रातभर पुलिस ने मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी, वहीं इस मामले को जांच के नाम पर पुलिस दबाती रही।

विज्ञापन


देशराज मोहल्ले के रहने वाले इमरान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने बेटे को छोड़ने नौरोजपुर गुर्जर रोड स्थित ईंट-भट्ठे पर छोड़ने जा रहा था।

 

बताया कि जैसे ही वह नौरोजपुर रोड पर राकेश के ईंट-भट्ठे के पास पहुंचा तो कार में सवार तीन बदमाश वहां आये। जिन्होंने तमंचा दिखाकर गाली-गलौच करते हुए उसे रोक लिया। आरोप लगाया कि तमंचा दिखाकर उससे बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। उसने विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन

इमरान ने बताया कि वहां बदमाशों ने नौरोजपुर गांव के मनोज नाम के युवक को लूट के लिए रोका, लेकिन वह भट्ठे में घुस गया। जिससे लूटपाट के बाद कार सवार बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से भाग गए।
 
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर बाइक और मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंगलवार शाम तक भी जांच के नाम पर मुकदमा दर्ज नहीं किया और वह मामले को दबाने में लगी रही।

सायरन बजाकर लूट करते रहे बदमाश
नौरोजपुर रोड पर जिस जगह लूट की घटना हुई है, वह नेशनल हाईवे से कुछ दूरी पर है। वहां बदमाश अपनी कार में पुलिस का सायरन बजाते रहे और लूट करते रहे। इससे आसपास रहने वाले लोग सोचते रहे कि पुलिस वहां गश्त कर रही है। लेकिन सायरन बजने के बाद भी पुलिस ने वहां जाकर देखने की जरूरत नहीं समझी और इस तरह रात में पुलिस गश्त की पूरी पोल खुल गई।

लूट की घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। अब मामला जानकारी में आने पर कार्रवाई कराई जाएगी और घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें