फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला अस्पताल में फरवरी में शुरू होगी क्रिटिकल केयर यूनिट

Wed, 18 Dec 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गंभीर बीमारियों के मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट फरवरी में शुरू हो जाएगी। यहां गंभीर बीमारी कैंसर, टीबी, एड्स के मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाएगा। ब्लॉक में शासन स्तर से स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शासन स्तर से यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है और यूनिट का निर्माण 17 करोड़ की लागत से हो रहा है। यहां मरीजों के लिए 50 बेड की व्यवस्था होगी। यूनिट में नॉर्मल मरीजों का उपचार और ओपीडी की व्यवस्था नहीं होगी। यूनिट में केवल गंभीर मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज कराया जाएगा। फरवरी में यूनिट बनकर तैयार हो जाएगी और मरीजों को फरवरी में इसकी सौगात मिलेगी। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
ब्लॉक का निर्माण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कराया जा रहा है। ब्लॉक का निर्माण होने से दुर्घटना में घायल व गंभीर मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पताल में तीन हजार वर्ग मीटर में बनने वाले चार मंजिला ब्लॉक में गंभीर मरीजों को आईसीयू की सुविधा मिलेगी। जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।
विज्ञापन

- मरीजों को मिलेगा फायदा
क्रिटिकल केयर यूनिट में गंभीर बीमारियों के मरीजों को फायदा मिलेगा। अभी तक जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की कोई सुविधा नहीं है। यूनिट के शुरू होने से मरीजों को दूसरे जिलों के लिए रेफर नहीं करना पड़ेगा और यहीं सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं मरीजों की जेब पर भी भार नहीं पड़ेगा। जनवरी के अंत में ट्रायल के बाद फरवरी में शुरू हो जाएगा।
- वर्जन : जनवरी में क्रिटिकल केयर यूनिट का ट्रायल किया जाएगा और शासन से टीम आकर कार्य देखेगी। ट्रायल पूरा होने के बाद फरवरी में यूनिट काे चालू कर दिया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को काफी मिलेगा। - डॉ. तीरथलाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें