बड़ौत (बागपत)। संस्था खिदमत सोसाइटी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। सोसाइटी अध्यक्ष डाक्टर इरफान मलिक, समीर हसन, हारुन मलिक, इरफान बोनटेक्स, इमरान प्रधान, राशिद अब्बासी, जुबैर अब्बासी, जुनेद उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना के योद्धाओं को सम्मानित किया। बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद पत्र दिया। सत्यबीर सिंह, पवन शर्मा, संदीप जैन, मनोज कटारिया का सहयोग रहा।