फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर जवान को बंधक बनाकर पीटा

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल एयरफोर्स का रिटायर जवान विकास शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। एयरफोर्स के रिटायर जवान को बंधक बनाकर पिटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शामली में उसके ससुरालियों ने बंधक बनाकर यातनाएं दी। इससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित किसी तरह बंधक मुक्त होकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां भर्ती है। 
विज्ञापन


खेकड़ा की औरंगाबाद पट्टी निवासी रिटायर जवान विकाश शर्मा ने बताया  उसकी शादी शामली निवासी एक महिला से हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पारिवारिक विवाद होने पर उसकी पत्नी बच्चों को लेकर जून 2016 में अपने मायके चली गई। मंगलवार शाम वह अपने बेटे से मिलने के लिए अपनी ससुराल गया था। रात में ससुरालियों ने रस्सी से बांधकर उसे यातनाएं दी। लाठी और फट्टों से पिटाई की। इससे वह बेहोश भी हो गया था। उसके शरीर पर निशान बने हैं। आरोप है कि उसके ससुरालियों का इरादा उसको जान से मारने का था। हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद उसकी जान बची। वह किसी तरह बंधक मुक्त होकर बागपत अस्पताल में पहुंचा। उसने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है। हालत में सुधार होने पर अफसरों से शिकायत होगी। 

पुलिस के सामने से भागा प्रवीण उर्फ बब्बू 
आरोपी के बाग से 20 पेटी शराब कब्जे में ली
चांदीनगर। चांदीनगर पुलिस के सामने शराब तस्करी का आरोपी प्रवीण उर्फ बब्बू फरार हो गया। पुलिस ने उसके बाग से 20 पेटी शराब बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शराब बरामद की है। 
विज्ञापन

ढिकौली गांव के प्रवीण उर्फ बब्बू खट्टा गांव के जंगल में अपने बाग में शराब इकट्ठी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देख बब्बू भाग गया। पुलिस ने उसको पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने बाग से 20 पेटी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। चांदीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा भागे प्रवीण उर्फ बब्बू को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा बागपत कोतवाली पुलिस ने नारे पुत्र भोले निवासी बाघू को गिरफ्तार नौ लीटर शराब के साथ दबोचा। रमाला पुलिस ने प्रवीण पुत्र बिजेपाल निवासी कंडेरा को गिरफ्तार कर 18 लीटर शराब बरामद की है। 

चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
बागपत। बड़ौत पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुधीर पुत्र सुखवीर निवासी बावली को गिरफ्तार किया। उसके पास से चाकू बरामद किया। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। 

खूब हुए झगड़े, दौड़ती रही पुलिस
बागपत। जनपद के गांव रमाला, ककौर, शेखपुरा, सांकरौद, मुकंदपुर, अमीनगर सराय, गढ़ी कलंजरी, बिजरौल, खेकड़ा, खेड़ा हटाना में झगड़ा हुआ। सूचना पर यूपी-100 की गाड़ी पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं रात के समय बड़ौत की छपरौली चुंगी के पास बज रहे डीजे को बंद कराया। साथ ही गौरीपुर मोड़ पर लगे जाम को सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया। 

भैंसा बुग्गी और कार की टक्कर
बागपत। चांदीनगर के पास भैंसा बुग्गी और कार की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें