फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे ने सिपाही को पीटा

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। धीमानपुरा फाटक पर लगे जाम को खुलवाने के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और कार में कार सवार चार युवकों की कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपियों ने सिपाही की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल कराने के बाद उनका चालान कर दिया। पकड़े गए युवकों में एक युवक भाजपा नेता का पुत्र बताया गया है।  
विज्ञापन


बुधवार को शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक के बंद होने के कारण शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई।  ट्रैफिक पुलिस का सिपाही प्रदीप कुमार जाम खुलवाने का प्रयास कर रहा था, तभी एक कार में सवार चार युवकों ने  जबरन अपनी कार निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने कार से उतरकर प्रदीप के साथ गाली गलौज करते हुए उसे पीट दिया। इस दौरान सिपाही की वर्दी भी फट गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पूछताछ करने पर युवकों ने अपने नाम तेजस्वी पुत्र यशपाल पंवार और मोहित पुत्र राजकुमार  निवासी कुरमाली बताया। यशपाल पंवार शामली जिले के पूर्व जिला महामंत्री और वर्तमान में भाजपा के शामली प्रत्याशी के चीफ इलेक्शन एजेंट हैं।
विज्ञापन


प्रदीप की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने युवकों के खिलाफ धारा 332, 353, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों युवकों का चालान कर दिया है, जबकि फरार युवकों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें