दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि गांव के दूधिया ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी अस्मत लूटी। कोर्ट के आदेश के बावजूद थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पीड़िता ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।
महिला ने बताया कि 4 जुलाई को उसके पति रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात के समय उसके दो बच्चे कमरे में सोए हुए थे। वह मकान के आंगन में लेटी हुई थी। देर रात दो लोग मकान में घुस आए।
लिया। जो गांव का ही दूधिया है। घटना की थाना पुलिस से लेकर अफसरों तक शिकायत की, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। बाद में उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने दोघट थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। आरोप है कि थाना पुलिस उसके बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। उल्टा उसे धमका रही है। इससे वह काफी परेशान है। उसने कोतवाली पर शिकायत की है।
दोघट थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि इस मामले में एफआईआर की जा रही है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला रुपये के लेनदेन का है।