फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुफा मंदिर में चेन तोड़ कर भाग रही महिला पकड़ी

Mon, 27 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कोतवाली में बैठा फरीदाबाद निवासी पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेटा पैदा होने की खुशी में गुफा बाबा मंदिर में भंडारा करने आई महिला के गले से चेन तोड़ ली। शोर मचाने पर एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी अन्य साथी चेन लेकर फरार हो गई। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


फरीदाबाद के सेक्टर 31 में अनंगपुर डेरी के निकट रहने वाली महिला गीता लोहिया पत्नी प्रवीण लोहिया को बेटा पैदा हुआ था। इसी खुशी में परिवार और रिश्तेदार गुफा बाबा मंदिर में रविवार को भंडारा करने आए थे।

महिला गीता लोहिया सुबह करीब 10 बजे मंदिर में पूजा अर्चना करने लगी, तभी उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ दी। पता चलते ही गीता ने शोर मचा दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आरोपी महिला भागने लगी तो लोगों ने उसे महिला पकड़ लिया।
विज्ञापन


 महिला ने सोने की चेन साथी महिला को दे दी। इसके बाद आरोपी चेन लेकर फरार हो गई। पकड़ी गई महिला को लोगों ने जमकर धुनाई की बाद में उसे पुलिस को सौंपा। आरोपी महिला खुद को गुरुग्राम (गुड़गांव) की बता रही है।

कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा पकड़ी महिला से पूछताछ की जा रही है, अभी चेन बरामद नहीं हुई है। आरोपी महिला अनीता निवासी गांव धारूडा (रेवाड़ी) को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें