फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गैंग ने की थी आर्यन की हत्या

Sat, 20 Aug 2016 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
आर्यन उर्फ क्रिश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के लुहारी गांव के अर्जुन की हत्या के केस में जेल जाने से पूर्व सचिन उर्फ मोंटू ने भड़ल के आर्यन की अपहरण के  बाद हत्या का भी खुलासा कर दिया है। उसने पुलिस को बताया कि आर्यन उर्फ क्रिश का वरुण लुहारी गैंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया था। उसका इरादा बड़ौत में खून-खराबा करने का है। हथियार खरीदने के लिए उसे रुपये की जरूरत है। इसलिए उसने फिरौती के लिए अपहरण किया था। पुलिस का दबाव बढ़ता देख आर्यन की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

 
सचिन उर्फ मोंटू बताया कि वरुण लुहारी की बड़ौत के कुछ लाला से रंजिश चल रही है। इसी के चलते 2015 में बड़ौत के दिल्ली बस स्टैंड पर फायरिंग में उसके भाई कपिल की हत्या हो गई थी। वरुण अपने भाई कपिल की हत्या कर बदला लेना चाहता है। वरुण ने 9 अगस्त को अपने घर पर फोन करके उसे बुलाया और बताया था कि बड़ौत में खून-खराबा करने के लिए उसके पास असलाह नहीं है। हथियार खरीदने के लिए उसे रुपये की जरूरत है। पैसे के लिए ही उसने अपने साथी जयंत उर्फ गोलू के साथ मिलकर 28 जुलाई को भड़ल गांव के कांवड़ सेवा शिविर से आर्यन उर्फ क्रिश का अपहरण किया था। पुलिस का दबाव पड़ता देख उसकी हत्या कर दी थी। इस वारदात में वरुण के कई साथी शामिल रहे हैं। आर्यन को कहां रखा? कैसे और कहां पर उसकी हत्या की? उसे नदी तक किस तरह से लेकर गए? इस बारे में मोंटू ने जानकारी होने से इंकार किया है। 

एएसपी अजीजुल हक का कहना है कि सचिन उर्फ मोंटू ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। वरुण व उसके साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन

बड़ौत क्षेत्र में आर्यन को लेकर घूमता रहा वरुण 
मोंटू ने बताया कि वरुण व उसके साथी आर्यन को लेकर बड़ौत क्षेत्र में घूमते रहे। उसे  मकान में भी रखा और खेतों में भी। लुहारी गांव में रखा जाने की जानकारी दी है। हालांकि अफसर इस बारे में जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। 
 आर्यन के लिए ही हुई अर्जुन की हत्या 
मोंटू ने कहा कि वरुण ने आर्यन के लिए ही अपने दोस्त अर्जुन की हत्या की है। यदि अर्जुन, आर्यन के अपहरण की बात लोगों के सामने बताने के लिए न कहता तो उसकी हत्या न होती।
विज्ञापन

मुझे भी दी वरुण ने मारने की धमकी 
बागपत। मोंटू ने बताया कि आरोपी वरुण ने उसे भी आर्यन के बारे में मारने की धमकी दी थी। इसी डर से उसने अभी तक अपना मुंह नहीं खोला था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें