बागपत। पुराना कसबा चौकी क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धानपुरा में गोवंश कटान की कोशिश की गई। लोगों केे आता देख तस्कर भाग निकले। जिंदा गाय को किसी तरह गड्ढे से निकाला। पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक मौके पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई की मांग की गई।
केतीपुरा के निकट मोहल्ला मिर्धानपुरा में एक प्लॉट के गड्ढे में गोवंश कटान की सूचना हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को मिली थी। मंगलवार की रात यह लोग पुलिस को सूचना देकर खुद मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर तस्कर भाग निकले। किसी तरह जिंदा गाय को गड्ढे से निकालकर बुग्गी में लादा किया। इस बीच कसबा चौकी इंचार्ज एमपी सिंह भी पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। श्रीनिवास ने कहा पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। तस्कर गोवंश कटान से बाज नहीं आ रहे हैं। देर रात तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी हुई है। बरामद गाय के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया। पदाधिकारियों ने कहा गाय को चोटिल किया। हंगामा करने वालों में राहुल चौहान, सुनील चौहान, बलवीर चौहान, संजय कुमार, कल्लू चौधरी, सुबोध शामिल रहे।
युवती से गैंगरेप, पुलिस से शिकायत
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। युवती का कहना है कि वह अपने घर में मौजूद थी, इस बीच कुछ युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत की, लेकिन फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।