फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से बच्चे के अपहरण की कोशिश

Mon, 17 Apr 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
ईदरीशपुर गांव में रविवार को घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे का कुछ लोगों ने अपहरण करने की कोशिश की। बच्चे की आवाज सुनकर पिता उधर दौड़ा तो अपहरणकर्ताओं ने उसे मारपीट कर घायल किया। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देखकर अपहरणकर्ता भाग गए। घायल पिता को सीएचसी में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


घायल तेजवीर पुत्र जिले सिंह ईदरीशपुर गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली में सांसद भवन मेें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। फिलहाल वह रविवार को छुट्टी के चलते घर आए हुए थे। रविवार को दोपहर के समय तेजवीर सिंह का 10 वर्षीय बच्चा नितिन घर के बाहर खेल रहा था। 

तभी छह अज्ञात लोग वहां आए और नितिन का अपहरण करने का प्रयास करने लगे। इस पर नितिन ने शोर मचा दिया। नितिन  की आवाज सुनकर तेजवीर उधर दौड़े तो अज्ञात लोगों ने उसे तमंचों की बटों से हमलाकर कर घायल कर दिया और नितिन को उठाकर चल दिए।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों को अपनी ओर आता देखकर बदमाश नितिन  को छोड़कर बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। तेजवीर सिंह को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। 

इस संबंध में एसएसआई हमेंद्र सिंह बालियान ने कहा अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। उनका पड़ोसी से ही पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद में झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें