खेकड़ा के गांव सांकरौद के युवक ने कुटुंब के लोगों पर घर में घुसकर हमला करने आैर उसकी दो बहनों को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। बताया कि पुलिस ने इस मामले को हल्की धारा में दर्ज कर इतिश्री कर ली है। उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा कराने की मांग की ।
एसपी को दिए ज्ञापन में कहा वह गांव में अपने माता-पिता और बहनों के साथ रहता है। उसके कुटुंब के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। आरोपियों ने नौ जुलाई को उन पर हमला कर दिया था। इस दौरान उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया।
उसकी दो बहनों के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश की। शोर-शराबा होने पर पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर बचाया। इसमें खेकड़ा थाना पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने वारदात को सहीं धारा में दर्ज नहीं किया और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो उन्हें जान की धमकी दे रहे हैं।