फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपमान का बदला लेने के लिए युवकों ने ओमप्रकाश को मारा

Wed, 05 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा।  क्षेत्र के ग्राम बसी में किसान ओमप्रकाश की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को सुन्हैडा स्टेशन के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचे और कारतूस समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा दोनों भाइयों ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए ओमप्रकाश की हत्या की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी पचपन वर्षीय किसान ओमप्रकाश की दो सगे भाइयों (मोहन और अमित) ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने घेर में था। मृतक के पुत्र संजू ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

हत्यारोपी मोहन का हाथ में गोली लगने के कारण दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उस पर निगरानी रखेे है, ताकि वहां से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार किया जा सके। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया मंगलवार को शाम करीब छह बजे सूचना मिली फरार हत्यारोपी अमित सुन्हैडा रेलवे स्टेशन के समीप छिपा है। घेराबंदी कर उसे हत्या में प्रयुक्त तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें