अपर जिला सत्र जज रमेश चंद को फोन कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अभद्रता की आैर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मामला न्यायिक अधिकारी से जुड़ा है। पुलिस ने गंभीरता से जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोन करने वाला खुद को खुफिया विभाग से जुड़ा बता रहा था। इस मामले में एडीजे की ओर से बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि फोन को सर्विलांस पर लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि शुरूआती जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति ने फोन किया है, वह वाराणसी से की गई है। हालांकि इस कॉल से जुड़ी सभी गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। सीआे का कहना है िक इस मामले की जांच में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं।