फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर एडीजे को दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Jul 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिला सत्र जज रमेश चंद को फोन कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अभद्रता की आैर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मामला न्यायिक अधिकारी से जुड़ा है। पुलिस ने गंभीरता से जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


फोन करने वाला खुद को खुफिया विभाग से जुड़ा बता रहा था। इस मामले में एडीजे की ओर से बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि फोन को सर्विलांस पर लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास  किए जा रहे हैं।

सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि शुरूआती जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति ने फोन किया है, वह  वाराणसी से की गई है। हालांकि इस कॉल से जुड़ी सभी गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। सीआे का कहना है िक इस मामले की जांच में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें