फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलाना और सैडभर में लाखों की चोरी

Sun, 11 Sep 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलाना-अमीनगर सराय
विज्ञापन
चाेरी के बाद पीडि़त परिवार से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिलाना गांव के किसान राज प्रकाश के मकान से शुक्रवार की रात में चोरों ने 1.30 लाख रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चुराए। इसके अलावा सैड़भर गांव में महिला कुसुम को नशीला पदार्थ सुंघाकर तीस हजार रुपये नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चुराया। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों को पकड़कर केस का खुलासा कराने की मांग की। 
विज्ञापन


 पिलाना गांव निवासी किसान राज प्रकाश का परिवार शुक्रवार की रात में मकान के आंगन में सो रहा था।  देर रात चोर अचानक दीवार कूदकर मकान मेें घुसे। चोरों ने मकान से 1.30 लाख रुपये नगद, करीब पांच तौला सोने और 1.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण और कीमती सामान चुराया।

वारदात का शनिवार सुबह उस समय पता चला, जब परिवार के लोग सो कर उठे। उन्होंने कमरों में सामान बिखरा देखकर शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा सैडभर गांव के पवन ने बताया परिवार की महिला कुसुम शुक्रवार की रात में मकान में आराम कर रही थी। देर रात चोरों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर 30 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चुरा कर ले गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

 सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने कहा चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें