फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से पहुंची टीम के सामने दो पक्ष भिड़े

Sun, 18 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला
विज्ञापन
विज्ञापन
असारा गांव में खड़ंजा निर्माण की शिकायत पर लखनऊ से पहुंची टीम के सामने ही दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने विपक्षियों पर फायर करने का आरोप लगाया। इस मामले में असारा गांव के प्रधान के पति मुसर्रफ समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों में रालोद नेता मोहकम पहलवान भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


  असारा गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। इसके निर्माण संबंधी शिकायतें लखनऊ तक के अधिकारियों से भी की गई है। शुक्रवार को लखनऊ से पहुंची अफसरों की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसी दौरान वहां प्रधान पक्ष और विपक्षियों में झगड़ा हो गया।

ग्रामीण नदीम ने कहा विपक्षियों ने रंजिश के चलते उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की नियत से फायर भी किया। वह किसी तरह से बाल-बाल बचा। झगड़े में मजीद, खलील, रमजान, यासीन समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इस संबंध में रमाला थाना में गांव की प्रधान के पति मुसर्रफ, रालोद नेता मोहकम पहलवान और नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। रमाला थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा केस की विवेचना चल रही है। उधर, आरोपी मोहकम पहलवान ने कहा उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। गांव के कुछ लोग उनसे चुनावी रंजिश रखते हैं। इस कारण उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें