फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही नेे खुद को गोली मारी, मौत

Thu, 05 Oct 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-नई दिल्ली-छपरौली
विज्ञापन
सिपाही अमित खोखर का शव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मध्य जिले के दरियागंज थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के सिपाही ने खुद की सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी शिनाख्त अमित खोखर (29) के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि अमित अपनी बीमारी से परेशान था। इसी वजह से उसने खुद को गोली मारी। पुलिस अमित के साथियों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव हलपुर, बागपत निवासी अमित खोखर अपने परिवार के साथ जौहरीपुर करावल नगर में रहता था। वर्ष 2009 में वह दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी तैनाती दरियागंज थाने में थी। बुधवार शाम को उसकी ड्यूटी चर्च के पास थी। थाने आने के बाद वह अपने बैरक में चला गया। वहां करीब 5:00 बजे उसने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार दी।
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी फौरन उसे एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को अमित के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

शव लाने के लिए दिल्ली रवाना हुए परिजन
छपरौली। सिपाही अमित की मौत की जानकारी मिलते ही उसके घर पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। अमित के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। उसके पिता पिछले दिनों ही यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें