फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश

Sat, 03 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में जनपद में शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। पुलिस और आबकारी विभाग ने अभी तक न तो एक भी बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार किया और न ही बड़े स्तर पर शराब का जखीरा पकड़ा।
विज्ञापन


सहारनपुर में डीजीपी जगमोहन यादव की फटकार के बाद पुलिस ने शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी है। पंचायत चुनाव और त्योहारों की तैयारियों की सहारनपुर में गुरुवार को प्रमुख सचिव देवशीष पंडा और डीजीपी जगमोहन यादव ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शराब तस्करी और पशु कटान, अधिकारियों के शह पर ही होते हैं।

उन्होंने माना कि पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता या व्यक्तिगत हित के कारण सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। उनकी फटकार के बाद बागपत के पुलिस अफसरों ने भी जनपद के शराब माफिया और सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन अभी तक एक भी शराब माफिया पकड़ा नहीं गया। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि शराब की तस्करी करने  वालों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अवैध शराब के कार्य में संलिप्त व्यक्ति ः पुलिस के मुताबिक अवैध शराब के कार्य में राकेश पुत्र लट्टू सिंह अहेड़ा, अंकुर पुत्र बिजेंद्र खेड़ा इस्लामपुर, लीलू पुत्र ज्ञानचंद पाबला, लड्डु पुत्र जैनूद्ददीन मोहल्ला केतीपुरा बागपत, हरिओम पुत्र रामपाल निरोजपुर, लीलू पुत्र मुकंदा मीतली, विनोद पुत्र हरकरण निवासी धानको वाला मोहल्ला बागपत, भगत सिंह पुत्र बाबूराम अग्रवाल मंडी टटीरी, जयकुमार पुत्र रामवीर निवासी डौला, घोलू पुत्र रणवीर बंदपुर, अरुण पुत्र सुरेंद्र खेड़ा इस्लामपुर, पुष्पेंद्र पुत्र सतपाल लुहारी, अनिल पुत्र रघुनाथ लुहारी, सुमित पुत्र नरेश प्रधानखेड़ी, श्योराज पुत्र श्रीचंद जोनमाना, हरेंद्र पुत्र सतपाल बावली, राजकुमार उर्फ मिंटू पुत्र हरपाल दाहा, रविंद्र पुत्र सतवीर कान्हड, मनोज पुत्र ओमपाल टीकरी, राजीव पुत्र सहदेव तमेलागढ़ी, प्रवीन उर्फ बब्बू ढिकौली संलिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें