फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे पर परिवार को बनाया बंधक

Sun, 26 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरका-मुकारी गांव के पास स्थित एक भट्ठे पर एक परिवार को बंधक बनाकर कार्य कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के परिजनों ने शनिवार को एएसपी से उन्हें मुक्त कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


मेरठ की इंदरा कालोनी निवासी किशन शर्मा का कहना है कि उसका भाई मदन शर्मा अपने परिवार के साथ कैरका-मुकारी गांव के एक भट्ठे पर पिछले दो माह से मजदूरी कर रहा है। उसे भट्ठे का ईंट निकासी ठेकेदार अपने साथ लेकर गया था। आरोप है कि ठेकेदार उनसे बंधक बनाकर कार्य करा रहा है। उन्हें मजदूरी के रुपये भी नहीं दे रहा है। न ही भट्ठे से उन्हें आने दिया जा रहा है।

पता चलने पर उनसे खुद भट्ठे पर जाकर ठेकेदार से उन्हें बंधक मुक्त करने को कहा तो ठेकेदार ने उसे भी वहां पर बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी दी। इससे वह काफी भयभीत है। उसने एएसपी से अपने परिवार को भट्ठे से बंधक मुक्त कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


इसके अलावा निरपुड़ा गांव की विकलांग महिला संगीता का कहना है कि उसका पति परिवार के साथ धनौरा गांव के पास स्थित एक भट्ठे पर पिछले कई माह से मजदूरी कर रहा है।

भट्ठा ठेकेदार पर उनके 30 हजार रुपये बकाया है। आरोप है कि ठेकेदार न ही उनके रुपये दे रहा है और न ही उसके परिवार को वहां से आने दे रहा है। उन्हें वहां पर बंधक बना रखा है। उसने एएसपी से शिकायत की है। एएसपी अजीजुल हक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

युवक को पीट-पीटकर अधमरा किया
बागपत। देशराज मोहल्ला निवासी युवक सचिन का कहना है कि उसका तहेरा भाई रवि दिल्ली में दूध की गाड़ी चलाता है। पड़ोस के तीन-चार युवकों ने उसे फोन करके बागपत बुलाया।

घर पहुंचने के बाद शनिवार दोपहर आरोपी युवक उसे घर से बुलाकर अपने साथ यमुना खादर में ले गए। वहां पर आरोपियों ने रवि को पहले शराब पिलाई। बाद में बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया। पता चलने पर वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उसने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें