फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़का में दावत में संघर्ष

Wed, 13 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत के बड़का गांव में हुए संघर्ष में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़का गांव में सोमवार की रात में एक समारोह में खाना खाने के समय दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जब वे खाना खाकर घर लौट रहें थे तो रास्ते में दोनों पक्षों के लोगों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें से एक पक्ष के दो गंभीर रूप से घायल लोगों को मेरठ रेफर किया। इससे दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

सोमवार की रात में बड़का गांव में एक समारोह में खाना खाते समय सचिन और दूसरे पक्ष के बाबी में मामूली कहासुनी हो गई। जब वे वहां से खाना खाकर चले तो दोनों में अपने लोगों को फोन पर इसकी जानकारी दी तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर पथराव शुरू हो गया और इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले।
विज्ञापन


इसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए।  इसमें एक पक्ष के बाबी पुत्र राजेंद्र, सचिन पुत्र वीरेंद्र, राजेंद्र और वीरेंद्र पुत्र अतरे,  दूसरे पक्ष के सोनू पुत्र राज कुमार और प्रवीण निवासी बड़का हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक पक्ष के सोनू और प्रवीण को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें