बागपत के बड़ौत के भड़ल गांव में रंजिश को लेकर दो युवकों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से एक परिवार पर हमला कर घायल किया और जान से मारने की धमकी देेेकर भाग निकले। घायल को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया।
घायल परवेंद्र पुत्र महावीर भड़ल गांव का रहने वाला है। वह सेवानिवृत्त फौजी है। उसकी गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश है। इसी रंजिश को लेकर सोमवार को जब वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा था। दो लोग धारदार हथियार लेकर घर में घुसे और उस पर हमला बोल दिया। इससे परवेंद्र बेहोश होकर गिर गया। उसे गंभीर रूप से घायल कर जान से मारने की धमकी देेकर भाग निकले। परिजनों ने कहा हमलावरों ने कई बार उन पर जानलेवा हमला किया है। बार-बार शिकायतों के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया है। वहां से परवेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में उसने दोघट थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी।