फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल बंद कर भागा आरोपी भट्ठा पार्टनर 

Sat, 25 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
 आदेश सैनी  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। कांधला के भट्ठा कारोबारी आदेश सैनी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में आया मृतक का पार्टनर अपना मोबाइल बंद कर भागा हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही है।  
विज्ञापन


व्यापारी आदेश सैनी की 17 फरवरी की रात हत्या की। उनका शव रमाला क्षेत्र के बासौली में ईख के खेत में गोली लगा मिला था। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि आदेश की हत्या उसके भट्ठे के एक पार्टनर ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। पुलिस अफसर आरोपी की तलाश में मुजफ्फरनगर में भट्ठे पर पहुंच गए थे, लेकिन आरोपी उससे पहले ही वहां से रफू चक्कर हो गया था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। पुलिस को उनसे कई अहम क्लू हाथ लगे। मृतक ने किस-किस से क्या-क्या बात की, यह सभी जानकारी मिल गई है। पुलिस तभी से ही आरोपी की तलाश में लगी है। रमाला सीओ अजय शर्मा ने बताया मृतक व्यापारी का पार्टनर अपना मोबाइल बंद करके भागा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों में दबिश दी जा रही है। 

गन्ना पर्यवेक्षक को मिली हत्या की धमकी  
बागपत। गन्ना पर्यवेक्षक रुस्तम सिंह पर हुए हमले के मामले में पीड़ित अपने साथियों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका कहना है कि आरोपी केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।  गन्ना पर्यवेक्षक रुस्तम सिंह का कहना है कि 20 फरवरी को गन्ना विकास परिषद कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहे थे, तभी दो लोगों ने वहां पर पहुंचकर उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट कर दी थी। आरोपी मिल के डायरेक्टर विनोद निवासी खेड़ा इस्लामपुर और सुनील निवासी सरूरपुर कलां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और समझौते का दबाव बना रहे है। धमकी दे रहे है कि केस में फैसला नहीं दिया तो उसको जान से मार दिया जाएगा। वे काफी भयभीत हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें