फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने धक्के देकर छात्र को भगाया

Sun, 05 Mar 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रवेश पत्र दिखाता छात्र वसीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कॉलेज के शिक्षकों ने वार्षिक फीस में से मात्र एक हजार रुपये बकाया फीस जमा न करने पर छात्र को धक्के देकर परीक्षा केंद्र से भगा दिया।
विज्ञापन


एक साल खराब होता देखकर पीड़ित छात्र ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस से शिकायत की, लेकिन राहत नहीं मिली। दूसरी तरफ कॉलेज के डायरेक्टर ने कहा इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया।  

दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर स्थित श्रीराम कॉलेज के शिक्षकों के वार्षिक फीस में से मात्र एक हजार रुपये फीस जमा न करने पर छात्र को परीक्षा केंद्र से धक्के देकर निकालने का मामला प्रकाश में आया। पीड़ित छात्र वसीम श्रीराम कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने कॉलेज की वार्षिक फीस में से एक हजार रुपये बाकी रह गए थे, इसको बाद में देने को कहा था।
विज्ञापन


छात्र शनिवार को परीक्षा देने पहुंचा तो वहां मौजूद शिक्षकों ने उसे फीस में बाकी रहे एक हजार रुपये जमा करने को। छात्र ने शिक्षकों के सामने बकाया रुपये जमा करने में असमर्थता जताई तो उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया। 

छात्र ने बताया कुछ देर में रिश्तेदारों से एक हजार रुपये लेकर जमा करने कॉलेज पहुंचा तो शिक्षकों ने उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया। यह ही नहीं अतिरिक्त पांच हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर अभद्रता कर भगा दिया। छात्र ने विवि प्रशासन से शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस को भी बताया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इस संबंध में श्रीराम कॉलेज के डायरेक्टर वैभव मित्तल ने कहा कि छात्र को परीक्षा में न बैठने देने का प्रकरण संज्ञान में नहीं है, जो भी आरोप लगाया है, वह गलत है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें