फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र रहस्यमय ढंग से लापता

Thu, 04 Aug 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । गौरीपुर गांव की इंद्रा कॉलोनी निवासी नौवीं का छात्र दो दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। तलाश करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


 गौरीपुर की इंद्रा कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया उसका बेटा नितिन (13) बागपत के एक इंटर कॉलेज में नौवीं में पढ़ता है। नितिन एक अगस्त को सुबह 10 बजे घर से बाहर गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। तलाश करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। वह कहां गया उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसने कोतवाली पुलिस से बेटे को बरामद कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


बड़ौत में दस साल का बालक लापता

बड़ौत। घास मंडी स्थित बारू पट्टी निवासी धन कुमार वाल्मीकि ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा उनका पौत्र परासुख (10) पुत्र स्वर्गीय प्रताप स्थानीय स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। बुधवार को शाम के समय परासुख को घर का सामान लेने के लिए बाजार में स्थित परचून की एक दुकान में भेजा था। दो घंटे बाद भी बच्चा सामान लेकर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने संबंधित दुकानदार से बच्चे के बारे में पूछा तो उसने बताया बच्चा दुुकान में सामान लेने नहीं आया। इतना सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे को इधर उधर तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रात में साढ़े नौ बजे तक बच्चा घर नहीं पहुंचे तो कोतवाली पुलिस से बच्चे को तलाशने के लिए तहरीर दी। बच्चे के शहर से गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने बाजार में बच्चे को तलाश किया, लेकिन देर रात तक बच्चे का कोई पता नहीं चला।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें