घायल सलाऊद्दीन के साथ आक्रोश जताते लीलगर बिरादरी के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार की रात गलिछत्ता में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गये नीलगर बिरादरी के एक व्यक्ति को कुरैशी बिरादरी के कुछ युवकों द्वारा नमाज पढ़ने से रोक दिया। उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया। इस घटना से दोनों बिरादरी के लोगों में तनाव बना हुआ है। मोहल्ले में पुलिस तैनात है।
सलाउद्दीन पुत्र जमीलूदीन नीलगर जाति का है। वह शनिवार की रात गलिछत्ता स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। तभी कुरैशी बिरादरी के युवकों ने उसे नमाज पढ़ने से मना कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर अधमरा कर दिया।
इससे दोनों बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और सलाऊद्दीन को सीएचसी में भर्ती कराया। सलाऊदीन ने एक युवक को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी वीके सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।